LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों की महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बारानिका एलांगोवन को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने पहले एशियाई खेलों में ही महिला पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने पर बारानिका एलांगोवन को बधाई दी और इसे भारत के लिए एक विशेष पल व अनुकरणीय पदक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो कई और युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“भारत के लिए एक विशेष उपलब्धि और एक यादगार पदक!

एशियाई खेलों में अपने पदार्पण पर ही महिला पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने पर बारानिका एलांगोवन को बहुत-बहुत बधाई। यह एक गर्व महसूस कराने वाली उपलब्धि है, जो कई और युवा एथलीटों को इस खेल में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी: पीएम @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »