LIVE

प्रधानमंत्री ने एक प्रगतिशील देश के सामर्थ्य और शक्ति के आधार को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया जिसका अर्थ है कि एक प्रगतिशील राष्ट्र की शक्ति और सामर्थ्य का आधार तपस्या, धार्मिक अनुष्ठानों तथा सर्वकल्याण की भावना में निहित होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा;

“भद्रमिच्छन्त ऋषयः स्वर्विदस्तपो दीक्षामुपनिषेदुग्रे।

ततो राष्ट्रं बलमोजश्च जातं तदस्मै देवा उपसन्नमनतु॥”

जो ऋषि-मुनि सभी के कल्याण की कामना करते थे और स्वर्ग के रहस्यों के ज्ञाता थे, उन्होंने सर्वप्रथम तपस्या और धार्मिक अनुष्ठानों में स्वयं को समर्पित किया। इसी तपस्या और धार्मिक अनुष्ठानों के फलस्वरूप राष्ट्र की शक्ति और सामर्थ्य का उदय हुआ। ऐसे प्रगतिशील राष्ट्र और उसकी शक्ति को सभी देवता भी नमन करते हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »