LIVE

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया है जो देश की क्रमिक विकास से महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास की ओर यात्रा पर केंद्रित है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के नेतृत्व में भारत के विकास और जन सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

श्री नायडू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बुनियादी ढांचे और जन कल्याण से लेकर प्रौद्योगिकी, नवाचार और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा तक, इन वर्षों में व्यापक बदलाव देखे गए जो भारत की क्रमिक विकास से महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास की ओर यात्रा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट किया:

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @एनसीबीएन ने लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के नेतृत्व में भारत के विकास और जन सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बुनियादी ढांचे और जन कल्याण से लेकर प्रौद्योगिकी, नवाचार और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा तक, इन वर्षों में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं।

भारत की क्रमिक विकास से महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास की ओर यात्रा पर लिखे इस लेख को अवश्य पढ़ें।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »