LIVE

प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि प्रकृति पूजा के प्रति समर्पित यह पवित्र अवसर समाज में सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को और गहरा करते हुए सभी में नई चेतना और जीवन शक्ति लाए। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो, उन्होंने छठी मैया को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया:        

“सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »