LIVE

प्रधानमंत्री ने बढ़ते अवसरों से भारतीयों के बड़े सपनों को साकार करने में सक्षम बनाने की कहानी बताने वाला लेख साझा किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी सुश्री पीवी सिंधु का एक लेख साझा किया। इसमें पिछले 12 वर्षों में भारतीयों की नई पीढ़ी के लिए अपने सपनों को साकार करने के अवसरों और रास्तों के विस्तार की कहानी पर प्रकाश डाला गया है।

श्री मोदी ने कहा कि यह लेख रेखांकित करता है कि भारत में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही है और बढ़ते अवसर भारतीयों को न केवल बड़े सपने देखने में सक्षम बना रहे हैं, बल्कि उन सपनों को वास्तविकता में बदलने में भी सक्षम बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय का एक्‍स पोस्ट:

“भारत में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही। कमी अक्सर अवसरों और बड़े सपनों को साकार करने के रास्तों की रही है।”

अपने अंतर्दृष्टिपूर्ण लेख में, एटदीरेटपीवीसिन्‍धुएक इस बात पर प्रकाश डालती हैं कि पिछले 12 वर्षों में किस प्रकार परिवर्तन आया है। इससे भारतीयों की एक नई पीढ़ी न केवल बड़े सपने देखने में सक्षम हुई है, बल्कि उन सपनों को वास्तविकता में बदलने में भी सक्षम हुई है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »