पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारतीय ब्रांडों को हमारे देश की पहचान और दुनिया के लिए एक डेस्टिनेशन बनना चाहिए

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दवा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला और वैश्विक स्तर पर और बड़ी महत्वाकांक्षा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत ने दवा क्षेत्र में बहुत काम किया है। लेकिन समय की मांग है कि दुनिया की पांच बड़ी फार्मा कंपनियों में भारतीय कंपनी का नाम शाामिल होना चाहिए। भारत को अपनी पांच बड़ी फार्मा कंपनियां दुनिया के सामने रखनी चाहिए, क्योंकि लोग हमसे उम्मीद करते हैं।
प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय ब्रांडों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय कंसल्टिंग और अकाउंटिंग फर्मों को भी दुनिया की टॉप फर्मों में शामिल होने की कोशिश करनी चाहिए, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को वैश्विक लीडर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने ऐसे ब्रांड बनाने का आह्वान किया जो दुनिया को आकर्षित करें और भारतीय ब्रांडों को देश की एक मज़बूत पहचान और दुनिया के लिए एक डेस्टिनेशन बनाएं।

Comments (0)