भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 13 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के अजोरेस स्थित पोंटा डेलगाडा बंदरगाह पहुंचा। यह प्रशिक्षण पोत, लोकायन 2026 समुद्री यात्रा के तहत पुर्तगाल पहुंचा है। इसके साथ ही अमेरिका के बोस्टन से शुरू हुई इसकी अटलांटिक महासागर की 19 दिनों की चुनौतीपूर्ण समुद्री यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई। आईएनएस सुदर्शनी की यह दूसरी अटलांटिक यात्रा है, जो उसके चालक दल के धैर्य, साहस और कौशल को दर्शाती है।
पोंटा डेलगाडा बंदरगाह पहुंचने पर पुर्तगाली नौसेना ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह बंदरगाह यात्रा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत, मित्रता और समुद्री सहयोग के संदेश को आगे बढ़ाती है। इस दौरान, आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने अजोरेस समुद्री क्षेत्र के कमांडर कोमोडोरो लुइस निकोलसन लावराडोर से मुलाकात की। जहाज पुर्तगाल की नौसेना से पेशेवर बातचीत, परिचालन आपूर्ति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेगा जिससे दोनों देशों के बीच समुद्री संबंध और मजबूत होंगे।
15,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय करने के बाद आईएनएस सुदर्शनी, सद्भावना राजदूत और भारत की जीवंत समुद्री विरासत के प्रतीक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।
(6)1JDF.jpeg)
(6)ILRM.jpeg)
(5)LZC3.jpeg)
Comments (0)