LIVE

लोकसभा अध्यक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे, संसद सदस्य, पूर्व संसद सदस्य, लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण 5 मई, 1966 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष (तत्कालीन संसद भवन) में किया गया था।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। https://t.co/V1wI4egHF6— Om Birla (@ombirlakota) November 14, 2026

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »