डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में एक लाख युवा नेताओं को तैयार करने के प्रयास जारी हैं
यह कार्यक्रम युवा नेतृत्व, राष्ट्र-निर्माण और नागरिक दायित्वों पर केंद्रित है
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से ‘पंच प्रण’ को अपनाने, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को बनाए रखने और वर्ष 2047 तक नशा-मुक्त तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा पोरबंदर से सांसद डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने गुजरात के पोरबंदर जिले के कुतियाना स्थित एस. एम. जडेजा आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में आज ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. मांडविया ने एक विकसित और नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवा नेतृत्व, देशभक्ति, नागरिक जिम्मेदारियों और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया।
Comments (0)