LIVE

केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने हेतु  डीएएचडी की डीबीआईएम-अनुकूल वेबसाइट का शुभारंभ किया


केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “डीएएचडी की डीबीआईएम-अनुकूल वेबसाइट डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करेगी और सुलभ, पारदर्शी व नागरिक-केन्द्रित सेवाएं सुनिश्चित करेगी”

भारत के डिजिटल गवर्नेंस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने आज अपनी डीबीआईएम-अनुकूल वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल (डीबीआईएम) वर्जन 3.0 के अनुरूप विकसित किया गया है।

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने नई एवं परिष्कृत वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए कहा: “पशुपालन और डेयरी विभाग की डीबीआईएम-अनुकूल वेबसाइट का शुभारंभ हमारी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने और सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी व नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ से संबंधित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप है।”

केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य को संभव बनाने के लिए डीएएचडी की आईटी टीम और एनआईसी की सराहना की। साथ ही, उन्होंने सभी हितधारकों से पशुपालन और डेयरी विभाग की नई वेबसाइट देखने और उसके बेहतर फीचर्स का उपयोग करने के लिए कहा ताकि वे पशुओं की सेहत, पशुपालन योजनाओं, डेयरी विकास, पशु प्रबंधन और विभाग की विभिन्न पहलों व सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

हाल ही में शुरू की गई यह वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभता, एकरूपता और मार्गदर्शन को आसान बनाती है। इसमें उन्नत सर्च, ‘भाषिणी’ के जरिए कई भाषाओं का समर्थन, उपयोगकर्ताओं की जरूरतों के अनुरूप मार्गदर्शन और केंद्रीकृत कंटेंट प्रबंधन जैसी सुविधाएं  शामिल हैं।

डीएएचडी की वेबसाइट एक ‘वन-स्टॉप डिजिटल हब’ के तौर पर कार्य करती है, जहां पशुपालन और डेयरी विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं पहलों की जानकारी मिलती है। इनमें पशुपालन अवसंरचना विकास कोष (एएचआईडीएफ), राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम), राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) और पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) जैसी योजनाएं  शामिल हैं। यह वेबसाइट विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारियों, दिशानिर्देशों, संसाधनों और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म तक आसान पहुंच प्रदान करती है, जिससे हितधारक विभाग की विभिन्न पहलों और उनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विस्तृत विवरण के लिए, डीएएचडी की नई वेबसाइट www.dahd.gov.in पर जाएं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »