LIVE

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने स्कूली बच्चों के साथ सेवा दिवस मनाया; ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में ‘सेवा संकल्प अभियान – आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सेवा दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में विधायक (मेहरौली) श्री गजेंद्र यादव; पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के सचिव श्री तन्मय कुमार; वन महानिदेशक तथा मंत्रालय के विशेष सचिव श्री सुशील कुमार अवस्थी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के लोगों के प्रति 25 वर्षों के निःस्वार्थ सेवा-कार्य को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य समुदायों, विशेषकर युवा पीढ़ी, में सेवा भाव (निःस्वार्थ सेवा) की भावना को बढ़ावा देना तथा वनों, वन्यजीवों, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, इको-क्लब के सदस्य, सरकारी अधिकारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण-विषयक गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ज्ञान, आशा, सेवा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की ज्योति को युवा पीढ़ी द्वारा आगे बढ़ाए जाने के प्रतीक के रूप में दीयों को समाहित करते हुए एक विशाल रंगोली बनाई गई। मंत्री ने पर्यावरण, वनों, वन्यजीवों और प्रकृति से संबंधित विषयों पर आधारित स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई चयनित पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »