केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 के लिए एक बैनर तैयार किया, जिसमें अभियान के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को दर्शाया गया। इस बैनर को देशभर में कार्यालय परिसरों, जीपीआरए, जीपीओए और परियोजना स्थलों पर प्रदर्शित किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी के कार्यालयों ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न पहलें कीं।

इस वर्ष भी, सीपीडब्ल्यूडी ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की और जीपीआरए और जीपीओए परिसरों में समग्र स्वच्छता में सुधार, संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी लाने, स्थान का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों की व्यवस्थित समीक्षा करने के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए। इसमें विशेष रूप से ई-कचरे के उचित निपटान पर बल दिया गया।
सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन किया और स्वच्छता, प्रभावी अभिलेख प्रबंधन, स्थान के इष्टतम उपयोग तथा संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी सहित विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जन शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों के निपटारे तथा अभिलेखों की समीक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्यों से अधिक रही हैं, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:

सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान की गई गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों, जिनमें एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं, के माध्यम से किया। इसका उद्देश्य आम जनता तक अभियान के उद्देश्यों की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाना तथा देशभर में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अधिक जागरूकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। सोशल मीडिया पर किये गये कुछ पोस्ट नीचे प्रदर्शित किए गए हैं:





सीपीडब्ल्यूडी विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत विभिन्न पहलों के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने और गवर्नेंस में दक्षता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments (0)