LIVE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ड्रग्स की सीमा पार तस्करी रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाए गए ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ की शानदार सफलता पर NCB और US DEA को बधाई दी


इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और बरामदगियां ड्रग्स के खतरे को रोकने में भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि नशीले पदार्थों का एक ग्राम भी न तो भारत में आ सके और न ही यहां से दूसरे देशों में जा सके

भारत में अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर ने ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ की सराहना की, इसमें NCB तथा अमेरिकी DEA की संयुक्त सफलता को रेखांकित किया

अमेरिकी राजदूत ने नेतृत्व के लिए गृह मंत्री श्री अमित शाह का धन्यवाद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ की शानदार सफलता पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) को बधाई दी है। यह ऑपरेशन ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाया गया था।

गृह मंत्री ने X पर पोस्ट किया, “ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाए गए ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ की शानदार सफलता पर NCB और US DEA को हार्दिक बधाई। इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और बरामदगियां, नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि नशीले पदार्थों का एक ग्राम भी न तो भारत में आ सके और न ही यहां से दूसरे देशों में जा सके।”भारत में अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर ने ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ की सराहना की और इसमें NCB तथा अमेरिकी DEA की संयुक्त सफलता को रेखांकित किया।

अमेरिकी राजदूत ने X पर पोस्ट किया, “यह अमेरिका-भारत साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है! ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ के तहत, भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने US DEA के साथ मिलकर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो पूरे अमेरिका में अवैध नशीले पदार्थ पहुंचा रहा था। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद, गृह मंत्री श्री अमित शाह।”

ऑपरेशन का परिणाम:

• भारत के 4 शहरों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

• लगभग 3,000 पार्सल की पहचान की गई, जिनमें करीब 5 लाख टैबलेट्स थीं; इन्हें अमेरिका के भीतर भेजा गया था।

• अमेरिका से जुड़े 59,000 से अधिक लोगों का डेटा अमेरिकी DEA के साथ साझा किया गया।

• अमेरिकी DEA ने 2 खेप पकड़ी।

यह ऑपरेशन भारत और अमेरिका के बीच कानून प्रवर्तन में सहयोग की मजबूती को दर्शाता है, और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए दोनों एजेंसियों की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है, जिसका मकसद मास्टरमाइंड और ड्रॉपशिपर की पहचान करना, पैसों के लेन-देन का पता लगाना और व्यापक अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा करना है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »