LIVE

झारखंड के गढ़वा जिले के भोजपुर गांव में कथित डायन बताकर महिला पर उबलते पानी से झुलसाने की घटना का एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लिया

गढ़वा के ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में पीड़िता की सेहत की स्थिति और उसे दिए गए मुआवज़े की जानकारी शामिल होगी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के गढ़वा जिले के भोजपुर गांव में एक महिला पर डायन बताकर हमला करने के बाद उसे 40 प्रतिशत तक झुलसा देने वाली मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। बताया जाता है कि उसी गांव के रहने वाले हमलावर ने हमले के दौरान पीड़िता पर उबलता पानी डाला था।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने गढ़वा जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति और उसे दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होना चाहिए।

24 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच जारी है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »