LIVE

ईएमआरएस का सुदृढ़ीकरण और विस्तार

आज लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, जनजातीय छात्रों को उनके अपने परिवेश में स्थानीय कला एवं संस्कृति का संरक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना का कार्यान्वयन कर रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के, अनुसार 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी तथा कम से कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले जनजातीय-बहुल ब्लॉकों में ईएमआरएस स्थापित किए गए हैं। आज की तिथि तक, देश भर में 728 ईएमआरएस स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 508 कार्यशील हैं।

देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शिक्षा तथा सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु विभिन्न कदम उठाए गए हैं, जिनमें आधुनिक शिक्षण सहायक सामग्री से सुसज्जित कक्षाएं, ब्रिज कोर्स, सुधारात्मक कक्षाएं, विज्ञान तथा कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, विविध अधिगम संसाधनों वाले पुस्तकालय, खेल के मैदान तथा खेल उपकरण, संगीत, कला एवं खेल जैसी सह-पाठ्यचर्या (पाठ्येतर) गतिविधियों हेतु सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा हेतु स्मार्ट कक्षाएं, इंटरनेट सुविधायुक्त कंप्यूटर प्रयोगशालाएं तथा नियोजन क्षमता बढ़ाने हेतु परिधान, ऑटोमोटिव, एआर/वीआर, एआई, सौंदर्य एवं आरोग्यता, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा खुदरा पर कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि शामिल हैं ।

ईएमआरएस में डिजिटल अधिगम को सुदृढ़ करने हेतु, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट कनेक्टिविटी युक्त कंप्यूटर प्रयोगशालाएं तथा एक समर्पित डीटीएच टीवी प्रदान किए गए हैं। एकलव्य चैनल, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु पाठ्यक्रम-आधारित अधिगम तथा प्रतियोगी परीक्षा संबंधी सामग्री प्रदान करता है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक संसाधनों तक निरंतर पहुंच सुनिश्चित होती है। वर्तमान में शहडोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सोहागपुर, जैतपुर, अनूपपुर तथा उमरिया प्रखंडों (ब्लॉकों) सहित देश भर में ईएमआरएस में 284 स्मार्ट कक्षाएं हैं।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), ईएमआरएस के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा उन्हें यथाशीघ्र कार्यशील बनाने हेतु राज्य सरकारों तथा कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ निरंतर अनुवर्तन (फॉलो-अप) करती रहती है। इसके अलावा, राज्य सरकारों को जहां भी संभव (व्यवहार्य) हो, वैकल्पिक भवनों में ईएमआरएस को कार्यशील बनाने की सलाह भी दी गई है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के अभिशासन, प्रबंधन तथा संचालन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न संस्थागत सुधार किए गए हैं, जो निम्नलिखित है:-

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन के रूप में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) की स्थापना, ताकि देश भर में ईएमआरएस योजना हेतु समग्र नीति निर्देशन, शैक्षणिक सहायता, निगरानी, क्षमता निर्माण, भर्ती, प्रक्रियाओं का मानकीकरण तथा कार्यान्वयन प्रदान किया जा सके;
  • अपने अधिकार क्षेत्र में ईएमआरएस के कार्यान्वयन, प्रशासन तथा दिन-प्रतिदिन के प्रबंधन की निगरानी हेतु राज्य ईएमआरएस समितियां;
  • स्थानीय निगरानी को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय कार्यान्वयन संबंधी मुद्दों का समाधान करने हेतु, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ईएमआरएस समितियां;
  • सभी ईएमआरएस में एकसमान मानक सुनिश्चित करने हेतु शैक्षणिक प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, खरीद, विद्यार्थी कल्याण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, छात्रावास प्रबंधन तथा शिकायत निवारण को कवर करने वाले व्यापक परिचालन दिशा-निर्देश तथा परिपत्र;
  • ईएमआरएस में योग्य तथा सक्षम शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कार्मिकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) के माध्यम से केंद्रीकृत भर्ती तंत्र स्थापित किया गया है;
  • व्यावसायिक (पेशेवर) दक्षताओं को बढ़ाने तथा संस्थागत प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने हेतु संरचित प्रवेश (इंडक्शन) कार्यक्रम, नियमित सेवाकालीन प्रशिक्षण तथा निरंतर क्षमता निर्माण पहलें।

ईएमआरएस को समयबद्ध निधियां प्रदान करने हेतु, एनईएसटीएस विद्यालयों को सीधे आवर्ती अनुदान जारी कर रहा है।

इन संस्थागत सुधारों ने जवाबदेही, समन्वय तथा निगरानी को सुदृढ़ किया है, जिससे ईएमआरएस के समग्र प्रबंधन में सुधार हुआ है।

ओडिशा, बिहार तथा मध्य प्रदेश सहित ईएमआरएस की स्वीकृत, कार्यशीलता तथा निर्माण स्थिति का राज्य-वार ब्यौरा अनुलग्नक-I में संलग्न है।

क्योंझर तथा शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में ईएमआरएस की स्वीकृत, कार्यशीलता तथा निर्माण स्थिति का ब्यौरा अनुलग्नक-II में संलग्न है।

अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी प्रखंड (ब्लॉक) ईएमआरएस की स्थापना हेतु निर्धारित मानदंड को पूरा नहीं करता है।

क्योंझर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित ईएमआरएस में विद्यार्थियों का नामांकन:

जिलाईएमआरएसछात्रों की कुल संख्या (शैक्षणिक वर्ष 2025-26)
क्योंझरईएमआरएस चंपुआ329
क्योंझरईएमआरएस रैंकी407
क्योंझरईएमआरएस पतना120
क्योंझरईएमआरएस करंजिया415
क्योंझरईएमआरएस ठाकुरमुंडा120

विगत 5 वर्षों के दौरान, ओडिशा राज्य को ईएमआरएस योजना हेतु जारी कुल निधि 2254.71 करोड़ रुपये है।

रिक्तियों की समस्या के समाधान हेतु, देश भर के ईएमआरएस के लिए 9,111 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती पहले ही की जा चुकी है तथा 7,267 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक दूसरे बैच हेतु परीक्षा आयोजित की गई है। भर्ती के प्रथम चरण में पूरे ओडिशा के ईएमआरएस में कुल 514 शिक्षण कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें क्योंझर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईएमआरएस में 59 शिक्षण कर्मचारी सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, रिक्तियों की समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकारों को प्रतिनियुक्ति तथा संविदा के आधार पर भी कर्मचारी नियोजित करने की सलाह दी गई है, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों।

ईएमआरएस आधुनिक डिज़ाइन से सुसज्जित हैं, जिनमें पृथक बालक तथा बालिका छात्रावास, एकीकृत भोजन एवं रसोई सुविधाएं, शिक्षण तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों हेतु आवास, आधुनिक शिक्षण सहायक सामग्री से सुसज्जित हवादार कक्षाएं, विज्ञान तथा कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, विविध अधिगम संसाधनों वाले पुस्तकालय, खेल के मैदान तथा खेल उपकरण तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु संगीत, कला एवं खेल जैसी सह-पाठ्यचर्या (पाठ्येतर) गतिविधियों हेतु सुविधाएं सम्मिलित हैं।

अनुलग्नक-I

30 जून, 2026 की स्थिति के अनुसार ईएमआरएस की राज्य-वार स्थिति

क्र.सं.राज्य/संघ राज्य क्षेत्रस्वीकृतकार्यशील/ईएमआरएसनिर्माण कार्य विभिन्न चरणों में
1आंध्र प्रदेश28284
2अरुणाचल प्रदेश1153
3असम1767
4बिहार321
5छत्तीसगढ़757531
6दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव111
7गुजरात474412
8हिमाचल प्रदेश442
9जम्मू-कश्मीर663
10झारखंड915128
11कर्नाटक12120
12केरल441
13लद्दाख302
14मध्य प्रदेश717116
15महाराष्ट्र393714
16मणिपुर21514
17मेघालय38229
18मिजोरम17117
19नागालैंड22319
20ओडिशा1144745
21राजस्थान31310
22सिक्किम440
23तमिलनाडु881
24तेलंगाना23231
25त्रिपुरा21125
26उत्तर प्रदेश430
27उत्तराखंड442
28पश्चिम बंगाल991
 कुल योग728508249

अनुलग्नक II

क्योंझर तथा शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्वीकृतकार्यशील तथा निर्माणाधीन ईएमआरएस की स्थिति

क्र.सं.संसदीय निर्वाचन क्षेत्रराज्यजिलाब्लॉक/तालुकाकार्यात्मक स्थितिनिर्माण स्थिति
क्योंझर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
1क्योंझरओडिशाकेंदुझरबामेबारी (जोड़ा)गैर-कार्यात्मकपूर्व-निर्माण चरण
2क्योंझरओडिशाकेंदुझरबैरिया (झुमपुरा)गैर-कार्यात्मकपूर्व-निर्माण चरण
3क्योंझरओडिशाकेंदुझरचंपुआकार्यात्मकपूरा हुआ
4क्योंझरओडिशाकेंदुझरघाटगांवगैर-कार्यात्मकपूरा हुआ
5क्योंझरओडिशाकेंदुझरहरिचंदनपुरकार्यात्मकपूरा हुआ
6क्योंझरओडिशाकेंदुझरकेंदुझर सदरगैर-कार्यात्मकपूरा हुआ
7क्योंझरओडिशाकेंदुझरनयाकोट (बंसपाल)कार्यात्मकपूरा हुआ
8क्योंझरओडिशाकेंदुझरपतनागैर-कार्यात्मकपूरा हुआ
9क्योंझरओडिशाकेंदुझरसहारापाड़ाकार्यात्मकपूरा हुआ
10क्योंझरओडिशाकेंदुझरतेलकोईकार्यात्मकपूरा हुआ
11क्योंझरओडिशामयूरभंजकरंजियाकार्यात्मकपूरा हुआ
12क्योंझरओडिशामयूरभंजठाकुरमुंडागैर-कार्यात्मकपूरा हुआ
शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
क्र.सं.संसदीय निर्वाचन क्षेत्रराज्यजिलाब्लॉक/तालुकाकार्यात्मक स्थितिनिर्माण स्थिति
1शहडोलमध्य प्रदेशशाहडोलशाहडोलकार्यात्मकप्रगति पर
2शहडोलमध्य प्रदेशशाहडोलसोहागपुरकार्यात्मकपूरा हुआ
3शहडोलमध्य प्रदेशशाहडोलजैतपुरकार्यात्मकपूरा हुआ
4शहडोलमध्य प्रदेशअनुपपुरजैतहरीकार्यात्मकपूरा हुआ
5शहडोलमध्य प्रदेशअनुपपुरपुष्पराजगढ़कार्यात्मकप्रगति पर
6शहडोलमध्य प्रदेशउमरियापाली (म.प्र.)कार्यात्मकपूरा हुआ

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »