LIVE

ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी पखवाड़ा–2026 के दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 के उन्नति सम्मेलन कक्ष में काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत कविताओं के मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया, जिनमें कवि एवं पत्रकार श्री राज कौशिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक श्री दीप शेखर सिंघल और ग्रामीण रोजगार प्रभाग में सहायक आयुक्त श्रीमती दीक्षा सुप्याल बिष्ट शामिल थे।

कार्यक्रम में ग्रामीण कौशल प्रभाग के निदेशक और वरिष्ठ कवि एवं लेखक श्री पवन कुमार, आई.ए.एस., ने विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में अपनी काव्य प्रस्तुति दी। राजभाषा प्रभाग के उपमहानिदेशक श्री अल्ताफ़ हुसैन हाजी और उप-सचिव श्री राम चंद्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रभाग के उप निदेशक श्री राजेश कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में विभाग के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। काव्य-पाठ के समापन के उपरांत निर्णायक मंडल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की।

हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ राजभाषा हिंदी के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों में रचनात्मकता एवं अभिरुचि को प्रोत्साहित करती हैं तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देती हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »