LIVE

भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने स्वच्छता ही सेवा पहल के अंतर्गत ‘सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ के हिस्से के रूप में 30 सितंबर, 2026 को अपने सफाई एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यस्थल पर सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में उनके समर्पित योगदान को मान्यता देते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यस्‍थल पर स्वच्छ, स्वस्थ और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने में सफाई कर्मचारियों द्वारा निभाई गई भूमिका को उजागर किया गया।

भूमि संसाधन विभाग के सचिव के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी इस समारोह में उपस्थित थे। कार्यस्थल पर स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने में उनके समर्पित योगदान के लिए दस सफाई कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »