LIVE

भारतीय रक्षा अभियंता सेवा ने 77वां स्थापना दिवस मनाया

रक्षा मंत्रालय सैन्य इंजीनियरी सेवा के भारतीय रक्षा अभियंता सेवा-आईडीएसई के अधिकारियों ने आज नई दिल्ली में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित कर आईडीएसई का 77वां स्थापना दिवस मनाया। 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में नैतिकता, उत्‍तरदायित्‍व और उत्कृष्टता’ विषय पर आधारित सम्मेलन में रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग, रक्षा लेखा विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के विशिष्‍ट व्यक्तियों ने भाग लिया।

सैन्य इंजीनियरी सेवा के इंजीनियर इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला ने सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए नैतिकता और उत्‍तरदायित्‍व मजबूत बनाने में एमईएस द्वारा उठाए कदमों का उल्‍लेख किया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माप पुस्तिका आरंभ करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक खरीद के सभी चरणों और उसमें प्रयुक्‍त स्‍वविवेक नैतिक सिद्धांतों के अनुरूप होने चाहिए।

इस अवसर पर कोर ऑफ इंजीनियर्स के वरिष्ठ अधिकारियों और सर्वेयर, आर्किटेक्ट, बैरक और स्टोर तथा प्रशासन जैसे संबंधित कैडर के प्रतिनिधियों सहित एमईएस की पूरी बिरादरी मौजूद रही।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »