LIVE

भारत की राष्‍ट्रपति का ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं, देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह पर्व पैगम्बर मुहम्मद के उपदेशों को स्मरण करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएं हमें सदाचार और कर्त्तव्य की भावना को अपनाने की प्रेरणा देती हैं।

आइए, हम पैगम्बर मुहम्मद के जीवन के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लें तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »