250 पेंशनभोगियों ने जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा किया
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0 के तहत भारतीय रेल द्वारा 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहायता प्रदान करना था।

इस मेगा कैंप का आयोजन उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कैंप के दौरान 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने अपना पंजीकरण कराया और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करते हुए जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। इस दौरान कुल 58 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मौके पर ही जनरेट किए गए।
रेलवे कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। इस मेगा कैंप में 12 बैंकों की टीमों ने भाग लिया। पेंशनभोगियों को आधार सत्यापन एवं अपडेशन में सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के कर्मचारी भी कैंप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, भाग लेने वाले पेंशनभोगियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, सचिव, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW), श्री हर्ष खरे, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्रीमती रेखा यादव, प्रमुख कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध), रेलवे बोर्ड, श्री सुजीत कुमार मिश्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल पेंशनभोगियों को डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सुविधाजनक और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके कल्याण के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Comments (0)