LIVE

लोकसभा अध्यक्ष ने श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की


नई दिल्ली; 19 नवंबर, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर, संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद; संसद सदस्यों और पूर्व सदस्यों ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 19 नवंबर, 1987 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में किया गया था।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »