आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने छठे विशेष अभियान के दौरान अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल बेहतर बनाने संबंधी कई पहल कीं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक कचरे का संग्रह, जागरूकता गतिविधियां, कार्यालय परिसर की व्यवस्थित सफाई और रखरखाव, पुरानी फाइलों एवं अनुपयोगी कागज़ातों को हटाना तथा अधिकृत प्रक्रियाओं द्वारा कबाड़, प्रयोग में न आने वाले आईटी उपकरणों और अन्य अनावश्यक सामग्रियों का निपटान शामिल रहा। इन प्रयासों से परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन, उपलब्ध स्थान का कुशल उपयोग तथा स्वच्छ, व्यवस्थित और बेकार सामान से मुक्त कार्यस्थल बनाने में मदद मिली।
हुडको ने कर्मचारियों के कल्याण और सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सेंटर फॉर साइट्स अस्पताल के सहयोग से स्वच्छता मित्रों, हाउसकीपिंग कर्मचारियों, बहुकार्य कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया। इस पहल से कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा और कर्मचारियों के कल्याण के महत्व को रेखांकित किया गया, जो कार्यस्थल की स्वच्छता और साफ-सफाई रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हुडको इन सामूहिक प्रयासों द्वारा दायित्वपूर्ण कचरा निपटान, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों की उद्देश्यपूर्ण भागीदारी को लगातार बढ़ावा दे रहा है। उसने स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक संवहनीय कार्यस्थल निर्मित करने के साथ ही विशेष अभियान की भावना के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दर्शायी।
Comments (0)