LIVE

ईपीएफओ कल अपना नई दिल्ली में 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा


केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उद्घाटन करेंगे, ईपीएफओ के प्रमुख कदमों का शुभारंभ करेंगे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कल नई दिल्ली में अपना 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य, ईपीएफओ के अधिकारी एवं कर्मचारी, नियोक्ता, श्रमिक तथा अन्य हितधारक उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ईपीएफओ के प्रमुख पहल का शुभारंभ करेंगे, जिनमें ₹1,000 तक की शेष राशि वाले पात्र निष्क्रिय ईपीएफ खातों का स्वतः निपटान और व्हाट्सएप के माध्यम से ईपीएफओ सेवाओ की शुरुआत शामिल हैं, साथ ही अन्य कदम भी हैं।

केंद्रीय मंत्री स्थल पर लगे प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन करेंगे और कई प्रकाशनों का विमोचन करेंगे, जो ज्ञान सृजन, संस्थागत अधिगम, कानूनी जागरूकता और करुणामय शासन के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ. मांडविया क्षेत्रीय कार्यालयों, आंचलिक कार्यालयों, व्यक्तिगत अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानने के लिए भविष्य निधि पुरस्कार 2026 भी प्रदान करेंगे।

74वें स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य यह पुनः प्रतिपादित करना है कि ईपीएफओ की यात्रा केवल संस्थागत विकास की कहानी नहीं है; बल्कि यह सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता है कि श्रमिक के वर्षों के श्रम के फल श्रमिक और उसके परिवार के लिए सुरक्षा, गरिमा और मानसिक शांति में बदलें।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »