वस्त्र मंत्रालय विशेष अभियान 6 के तहत अपने संगठनों द्वारा अपनाई गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख कर रहा है । वस्त्र मंत्रालय के अधीन भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने विशेष अभियान 6 के तहत स्वच्छता, जागरूकता, अपशिष्ट प्रबंधन और स्थान उपयोग संबंधी विभिन्न पहलें की हैं। भारतीय कपास निगम ने अपने मुख्यालय और शाखा कार्यालयों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता पहल, व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन और अपशिष्ट निपटान गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से अभियान में उल्लेखनीय प्रगति प्रदर्शित की है।
स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना
5 अक्टूबर 2026 को अभियान के अंतर्गत दैनिक आधार पर की गई गतिविधियां –
कार्यालय परिसर की गहन सफाई
05.10.2026 को कार्यालय परिसर में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालय के कमरों, गलियारों, सार्वजनिक क्षेत्रों और आसपास के परिसर की पूरी तरह से सफाई और रखरखाव करना था।
06-07 अक्टूबर 2026 – स्वच्छता सेल्फी बूथ और 08-09 अक्टूबर 2026 – “स्वच्छ स्थान, हरित भविष्य” विषय पर संगोष्ठी
स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में जनता की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 6 से 7 अक्टूबर तक स्वच्छता सेल्फी बूथ का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही 8 और 9 अक्टूबर को “स्वच्छ स्थान, हरा-भरा भविष्य” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था।


12-13 अक्टूबर 2026 – स्थान उपयोग और पर्यावरण अनुकूल कार्यस्थल विधियां तथा 14-15 अक्टूबर 2026 – अभिलेख कक्षों और भंडारण रैकों की सफाई – उपलब्ध स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए 12 और 13 अक्टूबर तथा 14 और 15 अक्टूबर 2026 को विभिन्न शाखा कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के माध्यम से सामूहिक भागीदारी और जिम्मेदार विधियों द्वारा एक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।



सफाई से पहले सफाई के बाद
अपशिष्ट निपटान और स्थान प्रबंधन में मात्रात्मक उपलब्धियां
सीसीआई द्वारा 21 अक्टूबर 2026 तक दी गई रिपोर्ट के अनुसार निगम ने इस अभियान के तहत निम्नलिखित परिणाम प्राप्त किए हैं:
हटाई गई अपशिष्ट वस्तुएं : 156 वस्तुओं के लक्ष्य के मुकाबले 1,076 वस्तुएं।
अपशिष्ट निपटान से प्राप्त राजस्व : 82,469 रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 3,45,707 रुपए।
उपलब्ध कार्यालय स्थान : 200 वर्ग फुट जबकि लक्ष्य 229 वर्ग फुट था।
16-19 अक्टूबर 2026 – जल टैंकों की सफाई – स्वच्छता और सफाई अभियान के तहत 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न शाखा कार्यालयों में जल टैंकों की सफाई की गई।
ई-कचरा प्रबंधन और अपशिष्ट का जिम्मेदार तरीके से निपटारा


पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हुए सीसीआई के गुंटूर शाखा कार्यालय ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर ई-नीलामी के माध्यम से निपटारे के लिए 511 ई-अपशिष्ट वस्तुओं की पहचान की है जिसकी बोली 22 अक्टूबर 2026 को खोली जाएगी । यह पहल इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और उत्तरदायी निपटारे की दिशा में निगम के प्रयासों को दर्शाती है।
ये पहलें विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता, अपशिष्ट के जिम्मेदार निपटान और कार्यालय स्थान के कुशल उपयोग के प्रति सीसीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। वस्त्र मंत्रालय अपने संगठनों और अधीनस्थ कार्यालयों को विशेष अभियान 6 के अंतर्गत अपनी उपलब्धियों और सफल विधियों का दस्तावेजीकरण और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है ताकि प्रभावी पहलों को उजागर किया जा सके और पूरे मंत्रालय में अच्छी विधियों को अपनाने को बढ़ावा दिया जा सके।
Comments (0)