बचपन से सुनता आया था कि रावण दहन देखना है तो लुधियाना में जाकर देखो,200 साल से यहाँ पर रामलीला कमेटी रावण दहन का कार्यक्रम करती है
गृह मंत्री ने पंजाब के तीन स्थानों पर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की
परिजनों की आँखों के आँसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है
पंजाब सरकार ने एक हत्या की जाँच CBI को सौंपी है, उसे बाकी दो हत्याओं की जांच भी CBI को सौंपे, इन हत्याओं में कितना भी बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो, मोदी सरकार उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी
आज विजयदशमी के दिन हम यह संकल्प लेते हैं कि 31दिसंबर 2029 तक पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे
पंजाब की जनता Narcotics Control Bureau की toll-free helpline पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी
मोदी सरकार का रिकॉर्ड है कि हमने जो कहा है, वह करके दिखाया है
धारा 370 और 35 ए चली गई, आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया है, अब हम नशे को भी समाप्त कर देंगे
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज लुधियाना पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारी परंपरा में रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयदशमी का दिन हर व्यक्ति को अपने अंदर के अहंकार, मद, लोभ और अन्य बुराईयों को समाप्त करने का दिन है। आज ही के दिन हजारों साल पहले प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और तब से पूरी दुनिया बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रभु श्री राम की विजय को मनाती है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से सुनते आए थे कि रावण दहन देखना है तो लुधियाना में जाकर देखो, 200 साल से यहाँ पर रामलीला कमेटी रावण दहन का कार्यक्रम करती है।
श्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के तीन स्थानों पर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन परिजनों की आँखों के आँसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है। श्री शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक हत्या की जाँच CBI को सौंपी है। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि बाकी दो हत्याओं की जांच भी CBI को सौंप दे। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मामलों में न्याय होकर रहेगा। एक बार CBI को जांच सौंपने के बाद इन हत्याओं में कितना भी बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो, मोदी सरकार उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज विजयदशमी के दिन ही यह संकल्प लेते हैं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले तीनों बहादुरों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। श्री शाह ने कहा कि पंजाब की जनता Narcotics Control Bureau की toll-free helpline पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।
श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का रिकॉर्ड है कि हमने जो कहा है, वह करके दिखाया है। धारा 370 और 35 ए चली गई, आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है और नक्सलवाद को हमने समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम नशे के कारोबार को भी समाप्त कर देंगे।
Comments (0)