भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डिजिटल अधिकार प्रबंधन (डीआरएम) आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा जारी किया है।
दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवा अंतर्संबंध (संबोधित प्रणाली) विनियम, 2017 (जिसे आगे ‘अंतर्संबंध विनियम’ कहा गया है) टेलीविजन चैनलों के वितरकों की डिजिटल अनुबोधित प्रणालियों (डीएएस) का वार्षिक ऑडिट अनिवार्य करता है, जिसमें सीएएस, एसएमएस, डीआरएम और अन्य संबंधित प्रणालियां शामिल हैं, जो विनियमों के प्रावधानों के अधीन हैं। अंतर्संबंध विनियमों की अनुसूची X डीआरएम-आधारित प्रणालियों, मुख्य रूप से आईपीटीवी-आधारित वितरण सेवाओं के लिए आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करती है।
10 मार्च, 2026 को जारी दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवा डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026, अनुसूची III के अंतर्गत आने वाले सिस्टमों के लिए विस्तृत खंड-वार ऑडिट प्रक्रियाएं प्रदान करता है, जिनमें सीएएस, एसएमएस और एसटीबी आधारित सिस्टम शामिल हैं। ‘इंटरकनेक्शन रेगुलेशन’ की अनुसूची एक्स के अनुसार डीआरएम आधारित सिस्टमों के लिए ऑडिट प्रक्रियाओं का विस्तृत विवरण देने वाले इसी तरह के मैनुअल की आवश्यकता विभिन्न हितधारकों, जिनमें आईपीवीटी ऑपरेटर, ब्रॉडकस्टर्स और ऑडिटर्स शामिल हैं, द्वारा उजागर की गई थी।
प्राधिकरण ने ‘इंटरकनेक्शन विनियमों’ की अनुसूची एक्स के अनुसार डीआरएम प्रणालियों के अनुपालन की ऑडिटिंग के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं प्रदान करने हेतु मसौदा डीआरएम ऑडिट मैनुअल तैयार किया है। ऑडिट मैनुअल को ऑडिट के दौरान हितधारकों के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
डीआरएम ऑडिट मैनुअल के मसौदे की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- अनुसूची एक्स के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए एक समर्पित खंड-वार प्रक्रिया, जिसमें एसएमएस, सशर्त एसेस/एन्क्रिप्शन, फिंगरप्रिंटिंग और एसटीबी/सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के लिए डीआरएम एप्लीकेशन को शामिल किया गया है।
- प्री-सिग्नल/अनुपालन ऑडिट और वार्षिक सदस्यता ऑडिट के लिए कार्यक्षेत्र, दस्तावेजी आवश्यकताएं और ऑडिट प्रक्रियाएं।
- ऑडिटों को पूरा करने के लिए निर्धारित समयसीमा।
- ऑडिट प्रक्रिया के दौरान वितरण प्लेटफॉर्म ऑपरेटर (डीपीओ), ब्रॉडकास्टर और ऑडिटर की स्पष्ट रूप से परिभाषित भूमिकाएं और जिम्मेदारियां; और
- विक्रेता घोषणाओं, ऑडिट फार्म और ऑडिट रिपोर्टों के लिए मानक प्रारूप।
दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के लिए डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की वेबसाइट (www.trai.gov.in) पर उपलब्ध करा दिया गया है।
सभी हितधारकों से 30 अक्टूबर, 2026 तक लिखित सुझाव, टिप्पणियां और विचार आमंत्रित हैं, जिनमें विस्तृत कारण, औचित्य और प्रासंगिक आंकड़े/सबूतों का उल्लेख हो। टिप्पणियां ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-3@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, डॉ. दीपाली शर्मा, सलाहकार (बी एंड सीएस), टीआरएआई से ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-20907774 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments (0)