LIVE

प्रधानमंत्री ने देश के ऊर्जा परिवर्तन, व्यापक पहुंच और ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की ऊर्जा संबंधी प्रगति पर प्रकाश डाला गया है। इसमें ऊर्जा की व्यापक पहुंच, नवीकरणीय ऊर्जा की तीव्र वृद्धि और अधिक ऊर्जा सुरक्षा की चर्चा है।

इस लेख में बताया गया है कि बिजली और स्वच्छ खाना पकाने से लेकर सौर ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और जैव ईंधन तक, भारत लगातार विविध और मजबूत ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कर रहा है। इसके साथ ही, भारत वैश्विक ऊर्जा व्यापार और प्रौद्योगिकी में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पोस्ट किया:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ऊर्जा गाथा व्यापक पहुंच, नवीकरणीय ऊर्जा की तीव्र वृद्धि और अधिक ऊर्जा सुरक्षा की गाथा है।


बिजली और स्वच्छ खाना पकाने से लेकर सौर ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और जैव ईंधन तक, भारत लगातार विविध और मजबूत ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कर रहा है।


ऊर्जा क्षेत्र में यह प्रगति भारत को वैश्विक ऊर्जा व्यापार और प्रौद्योगिकी में भी बड़ी भूमिका प्रदान कर रही है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »