LIVE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की


दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और परस्पर हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को गहरा करने हेतु निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »