LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी प्रतिभा और लगन ने भारत को गौरवान्वित किया है और यह उपलब्धि उनके द्वारा वर्षों से की गई कड़ी मेहनत को दर्शाती है। श्री मोदी ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

“एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर @abhaysinghk98 को बधाई! उनकी प्रतिभा और लगन ने भारत को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके द्वारा वर्षों से की गई कड़ी मेहनत को दर्शाती है। भविष्य के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »