LIVE

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया है, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का एक लेख साझा किया, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है। लेख में बताया गया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“लेख में, श्री @JM_Scindia ने भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में बदलाव पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है। साथ ही, इसने ‘डाक सेवा, जन सेवा’ की भावना के साथ अपनी विश्वसनीय जन-सेवा की भूमिका को भी बनाए रखा है।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »