LIVE

भारतीय रेल देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र चला रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति होती है


प्रत्येक रेल नीर संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 1 लाख बोतल है

वर्तमान में, देश भर में कार्यरत रेल नीर संयंत्रों से सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों और स्टेशनों पर बोतलबंद किए गए पेयजल (पीडीडब्ल्यू) ‘रेल नीर’ की मांग पूरी की जा रही है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को भारतीय रेलवे पर रेल नीर की आवश्यकता और मांग के अनुसार चिन्हित स्थानों पर रेल नीर संयंत्र स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है।

रेल नीर प्लांट (पीपीपी मॉडल) स्थापित करने की अनुमानित लागत प्रतिदिन 1,00,000 बोतलों की क्षमता वाले प्लांट के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस लागत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) शेड का निर्माण, प्लांट और मशीनरी की स्थापना शामिल है, लेकिन भूमि की लागत इसमें शामिल नहीं है।

देश भर में कार्यरत 19 रेल नीर संयंत्रों का विवरण निम्नलिखित है:

क्र.सं.संयंत्रराज्य
1नांगलोईदिल्ली
2दानापुरबिहार
3अंबरनाथमहाराष्ट्र
4पलुरतमिलनाडु
5मनेरीमध्य प्रदेश
6अमेठीउत्तर प्रदेश
7नागपुरमहाराष्ट्र
8ऊनाहिमाचल प्रदेश
9हापुड़उत्तर प्रदेश
10जागीरोडअसम
11संकराइलपश्चिम बंगाल
12कोटाराजस्थान
13मंडीदीपमध्य प्रदेश
14साणंदगुजरात
15भुसावलमहाराष्ट्र
16भुवनेश्वरओडिशा
17बिलासपुरछत्तीसगढ
18सिम्हाद्रीआंध्र प्रदेश
19विजयवाड़ाआंध्र प्रदेश

केंद्रीय रेल मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »