LIVE

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष सेवाएं

केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से उनकी राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, 12500 मौजूदा आयुष औषधालयों और उप स्वास्थ्य केंद्रों (एससी) को आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के रूप में उन्नत किया गया है। इनका नाम अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) [(एएएम(आयुष)] रखा गया है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अनुमोदित और कार्यरत एएएम (आयुष) की स्थिति अनुलग्नक-I में दी गई है। इसके अलावा, देश में आयुष ओपीडी सेवाएं प्रदान करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार स्थिति अनुलग्नक-II में दी गई है 

परिचालनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुसार, आयुष (एएएम) को आयुष सिद्धांतों और तौर-तरीकों (योग चिकित्सा, आयुर्वेद परामर्श, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार आदि) पर आधारित एक समग्र स्वास्थ्य मॉडल स्थापित करने के उद्देश्य से अनुमोदित किया गया था। इसका उद्देश्य निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक और पुनर्वास स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके लिए मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ एकीकरण स्थापित किया गया है। इसका लक्ष्य जरूरतमंद जनता को सूचित विकल्प प्रदान करना है, इसके लिए आयुष सेवाओं को टीम आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, इसमें क्षेत्र स्तर के कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं आदि की भागीदारी शामिल है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आयुष औषधालयों/उप स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष (एएएम) में उन्नत किए जाने के बाद आयुष (एएएम) में आने वाले लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी सेवाओं के अलावा, ये केंद्र प्रकृति परीक्षण, योग सम्‍बंधी गतिविधियां, केंद्र स्तर पर और समुदाय स्तर पर सामान्य औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में जागरूकता आदि जैसी विभिन्न अन्य सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

गुणवत्ता, मान्यता सुनिश्‍चित करने के लिए इन केंद्रों पर तैनात आयुष चिकित्सकों के प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों/सेवाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय टीम द्वारा विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करने के अलावा एनएबीएच मूल्यांकन और तृतीय-पक्ष समीक्षा भी की जाती है। साथ ही, दौरा करने वाली टीम ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को एएएम (आयुष) टीम के लिए उचित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रेफरल सम्‍बंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से आशा जैसी जमीनी स्तर की कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी आदि के लिए सुझाव दिए हैं। इसका उद्देश्‍य एएएम (आयुष) के माध्यम से संचालित गतिविधियों के बेहतर परिणाम प्राप्त करना है।

एनएएम के तहत, एसएएपी के माध्यम से प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर, एनएएम दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को समेकित निधि जारी की जाती है। आयुष औषधालयों को एएएम (आयुष) में उन्नत करने के लिए, प्रत्येक औषध औषधालय के लिए 16.22 लाख रुपये और प्रत्येक उप-केंद्र के लिए 15.744 लाख रुपये की प्रति इकाई लागत पर वित्तीय सहायता आवंटित की जाती है।

अनुलग्नक-I

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अनुमोदित और कार्यरत एएएम (आयुष) की स्थिति

क्रम संख्याराज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नामअनुमोदित एएएम (आयुष)कार्यात्मक एएएम (आयुष)
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह66
2आंध्र प्रदेश126126
3अरुणाचल प्रदेश8989
4असम500500
5बिहार294294
6चंडीगढ़1212
7छत्तीसगढ400400
8दिल्ली00
9दादरा नगर हवेली और दमन दीव11
10गोवा100100
11गुजरात365365
12हरियाणा538538
13हिमाचल प्रदेश761761
14जम्मू और कश्मीर523523
15झारखंड745745
16कर्नाटक376376
17केरल700700
18लद्दाख00
19लक्षद्वीप77
20मध्य प्रदेश800800
21महाराष्ट्र390390
22मणिपुर1515
23मेघालय2424
24मिजोरम4141
25नगालैंड4949
26ओडिशा422422
27पुदुचेरी44
28पंजाब158158
29राजस्थान20192019
30सिक्किम1818
31तमिलनाडु650650
32तेलंगाना421421
33त्रिपुरा7272
34उत्‍तर प्रदेश10341034
35उत्तराखंड300300
36पश्चिम बंगाल540540
कुल1250012500

अनुलग्नक-II

देश में आयुष ओपीडी सेवाएं प्रदान करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति*

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेशअस्पतालऔषधालयों
1आंध्र प्रदेश8737
2अरुणाचल प्रदेश11174
3असम4573
4बिहार81590
5छत्तीसगढ161094
6दिल्ली6204
7गोवा2207
8गुजरात40852
9हरियाणा17830
10हिमाचल प्रदेश351206
11जम्मू और कश्मीर10999
12झारखंड1781
13कर्नाटक2747641
14केरल1652210
15मध्य प्रदेश771773
16महाराष्ट्र174486
17मणिपुर2512
18मेघालय1495
19मिजोरम1021
20नगालैंड646
21ओडिशा92676
22पंजाब261032
23राजस्थान1414443
24सिक्किम613
25तमिलनाडु341514
26त्रिपुरा7101
27उत्‍तर प्रदेश19823761
28उत्तराखंड433562
29पश्चिम बंगाल212668
30अंडमान और निकोबार द्वीप समूह337
31चंडीगढ़230
32डी एंड एन हवेली और दमन एवं दीव420
33लद्दाख048
34लक्षद्वीप218
35पुदुचेरी681
36तेलंगाना11834
37सीजीएचएस और केंद्रीय सरकारी संगठन58900
कुल364840269

*आयुष इन इंडिया के 01.04.2024 के आंकड़ों के अनुसार प्रकाशित।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »