LIVE

प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 90+ किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 90+ किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शित किए गए अपार साहस और दृढ़ संकल्प के लिए नरेंद्र बेरवाल की सराहना की।

श्री मोदी ने उन्हें आने वाले वर्षों में और भी कई उपलब्धियों की कामना की।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

‘‘यह जानकर बहुत खुशी हुई कि नरेंद्र बेरवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 90+ किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई। आशा है कि भविष्य में उन्हें और भी कई उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

#CWG2026’’

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »