LIVE

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मैग्यार को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने तथा दोनों क्षेत्रों के लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु श्री मैग्यार के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को हार्दिक बधाई। भारत और हंगरी गहरी मित्रता, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा अपने लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »