प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखा एक लेख साझा किया है।
इसमें उल्लेख किया गया है कि भारतीय रेल पारितंत्र में मौलिक बदलाव आया है और निरंतर सुधारों तथा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से यह क्षेत्र नए मानदंड स्थापित कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है;
“भारतीय रेल व्यवस्था में मौलिक बदलाव आया है और इसके परिणाम हमारे सामने हैं। केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा है कि कैसे यह क्षेत्र निरंतर सुधारों और प्रौद्योगिकी के उपयोग से नए मानदंड स्थापित कर रहा है।”
Comments (0)