बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से मिली।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
सम्राट चौधरी ने भी अपने एक्स हैंडल पर मुलाक़ात की तश्वीर शेयर की और कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।”
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के सम्राट चौधरी ने हाल ही में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। वह बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री है।

Comments (0)