कोरोना वायरस का बाप जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पीछे पड गया। तब परेशान अमिताभ ने दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच एक ‘ब्रेकिंग न्यूज’ शेयर की। उन्होंने शनिवार रात को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए से बताया कि एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया। बताने की जरूरत नही कि कोरोना वायरस संक्रमण इसी चमगादड़ की देन है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, इस घंटे की खबर, एक बैट, हां एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जो जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया।’ इस जगह हम सभी बैठते हैं।’ महानायक ने आगे लिखा कि उसे पहले कभी नहीं देखा गया। हमारा ही घर मिला उसे। कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा। उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त।
बॉलीवुड स्टार के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। फैन्स ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा। अमिताभ की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम में महज कुछ ही घंटों बाद दो लाख से अधिक लाइक्स मिल गए। इसके अलावा दो हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट किया है।
मालूम हो कि चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं कि वुहान में एक चमगादड़ से इंसानों में कोरोना वायरस आया। इसके बाद पूरी दुनिया में यह संक्रमण फैल गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, तकरीबन दो लाख लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर में 27 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।