नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नागरिकता कानून (CAA) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम शाहरुख बताया जा रहा है। सोमवार को ही उक्त युवक को हिरासत में लिया गया था।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन और विरोध में हिंसा के दौरान उक्त युवक ने पुलिसवाले पर पिस्तौल तान दी थी। इसके बाद उसने फायरिंग भी की। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया। वीडियो के अनुसार, हिंसा के दौरान जाफराबाद में युवक ने फायरिंग की। सड़क पर चारों ओर पत्थर भी देखे गए। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मद्देनजर लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।