LIVE

संसद सवाल: जिला कृषि-मौसम विज्ञान (एग्रो-मेट) इकाइयां

देश में मौसम आधारित कृषि-परामर्श सेवाएं ग्रामीन कृषि मौसम सेवा (GKMS) के अंतर्गत 199 जिला कृषि-मौसम विज्ञान इकाइयों (DAMUs) द्वारा प्रदान की जा रही थीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देशभर में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के सहयोग से 130 कृषि-मौसम क्षेत्रीय इकाइयों (AMFUs) के नेटवर्क के माध्यम से जिला स्तर पर किसानों को कृषि-मौसम सेवाएं प्रदान करना जारी रखे हुए है, जिनमें आंध्र प्रदेश में 9 इकाइयां शामिल हैं। संबंधित जानकारी और परामर्श देशभर के किसानों के व्यापक हित में पंचायत मौसम सेवा, मौसम ऐप, मेघदूत ऐप तथा अन्य आईटी-आधारित प्रसार प्रणालियों जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित किए जाते हैं। मंत्रालय मौसम पूर्वानुमान की बेहतर सटीकता और उन्नत मौसम विज्ञान सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए कृषि-स्वचालित मौसम स्टेशन और अनुसंधान एवं विकास (R&D) अवसंरचना सहित प्रेक्षण नेटवर्क को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयास में लगा हुआ है।

पिछले पांच वर्षों में जारी की गई निधियों का वर्षवार विवरण अनुलग्नक-1 में प्रदान किया गया है।

जिला स्तर पर कृषि-मौसम सेवाएं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) जैसी एजेंसियों के सहयोग से आंध्र प्रदेश राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ स्थापित 9 AMFUs के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं, बिना DAMUs के पुनःस्थापन के।

यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा 1 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत की गई।

अनुलग्नक-1

पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए कोष की वर्ष-वार विवरण इस तरह हैं:

S.No.ATARI का नामName of States covered2021-22(₹)2022-23(₹)2023-24(₹)2024-25(₹)2025-26(₹)
1बैंगलोरकर्नाटक,केरल और लक्षद्वीप9254599327228942041636060000006460154
2जबलपुरछत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश986207225068960293483451350000011067598
3कोलकाताअंडमान, निकोबार द्वीप, ओडिशा और पश्चिम बंगाल850601920417149191402251920000010020378
4पुणेमहाराष्ट्र, गुजरात औरगोवा1298705250223889267963152300000020083002
5पटनाबिहार औरझारखंड124612201959489124244285135000009175245
6कानपुरजोधपुरउत्तर प्रदेश936319427136360165881951380000010266268
 
7लुधियानाहरियाणा,दिल्ली औरराजस्थान1106802218016354306243601760000012569897
8बारापानीहिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और, उत्तराखंड635560495255641786421040908804346122
9गुवाहाटीमणिपुर,मेघालय,मिजोरम,नागालैंड औरत्रिपुरा623611618277855893210560000006541636
10हैदराबादअसम,अरुणाचल प्रदेश औरसिक्किम11103136535590731531218060000004475429
11अटारी का नामआंध्र प्रदेश,पुडुचेरी,तमिलनाडु और तेलंगाना12802966354570113572842000
 बेंगलुरुकुल11000000031000000024499500012269088095005729

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »