नई दिल्ली। कांग्रेस के लुधियाना से सांसद और बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत बिट्टू ने किसानों के प्रदर्शन में खालिस्तान आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों के अलावा बाकी असामाजिक तत्वों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए
कहा कि किसान प्रदर्शन में दो-चार लोग खालिस्तान आंदोलन से जुड़े भी शामिल हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि जो दूसरे जहां प्रदर्शन में असफल हुए है वो भी इसकी आड़ में फायदा उठाना चाहते हैं।कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग कहीं ना कहीं प्रदर्शन में फेल हुए हैं चाहे वह यूनिवर्सिटी का हो लोगो या कोई और प्रदर्शन हो वे किसानों का फायदा उठाना चाहते हैं।

रवनीत ने कहा कि मीडिया कवरेज करने जा रही लड़कियों को गालियां दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि  “यह कैसा पंजाब है, पंजाब के लोग ऐसा नहीं कर सकते। पंजाब का किसान ऐसा नहीं कर सकता। ठोक देंगे जैसी भाषा पंजाब की नहीं, ऐसी भाषा बोलने वाले असामाजिक है।” उन्होंने कहा कि क्या कोई किसान बोल सकता है कि प्रधानमंत्री को ठोक देंगे या किसी को ठोक देंगे? इसके अलावा उन्होंने कहा, “हत्या और बलात्कार के मामले में दर्ज लोगों को मैंने देखा है जो प्रदर्शन में घूम रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद ने आगाह किया कि जो असामाजिक तत्व घूम रहे हैं उससे उन्हें डर है कि ऐसे लोग माहौल खराब कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन को बंद करवाया जाए ताकि यहां दंगा और लड़ाई न हो जिससे पूरे देश में आग लग जाएगी।

लुधियाना से कांग्रेस सांसद ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं और जब 3 महीने आंदोलन पंजाब में चला तो कहीं भी कुछ नहीं हुआ। पंजाब सरकार ने सुनिश्चित किया था की किसान का प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो. हर जगह ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 5 हज़ार से 50 हज़ार लोग खड़े हैं और ये लोग आम किसान है।नेताओं को आगे आकर कंट्रोल करना चाहिए नहीं क्योंकि बहुत लोग इस सबको असफल करना चाहते हैं।

सिर्फ अमित शाह खत्म करा सकते है आंदोलन

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर प्रदर्शन को रोका नहीं गया तो यह बढ़ता जाएगा। सिर्फ अमित शाह ही यह प्रदर्शन रुकवा सकते हैं। यह किसानों के मन में है. उन्होंने कहा कि अमित शाह ही प्रदर्शन को रोक सकते हैं।न कृषि मंत्री का किसान यकीन कर रहे हैं या किसी और का।

रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के युवा नेता है और लुधियाना से पार्टी के सांसद है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय क्षेत्र से इन्होंने चुनाव जीता है।रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं जिनकी हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here