LIVE

समाजसेवी स्वप्ना वर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री

समाजसेवी स्वप्ना वर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री

भोपाल। सामाजसेवी और पेशे से चिकित्सक सतना की स्वप्ना वर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यरत साधारण परिवार से आनेवाली डाॅ स्वप्ना वर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राजनीति में कदम रखने वाली डाॅ वर्मा अब भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे की टीम की हिस्सा होंगी। जमीनी स्तर की कार्यकर्ता रही डाॅ स्वप्ना वर्मा का जीवन काफी संघर्षमय रहा है।


मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान के माध्यम से समाजसेवा में जुटीं डाॅ स्वप्ना वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किला के प्राचीर से जब एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही थी, तभी उन्होंने सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का मन बना लिया था। डाॅ वर्मा की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। उनके पिता एक सरकारी सेवक थे। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण उनको अनके कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने पेशेवर जिंदगी में वह सामाजिक कार्य को सर्वोपरि मानती हैं।


नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव समेत भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का आभारत जताया है। डाॅ वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार राज्य के चहुमंखी विकास के लिए काम कर रही है और जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डाॅ वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कब से हो रही थी, लेकिन इसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन, 2023) पारित कर पूरा किया। आने वाले दिनों में यह अधिनियम जब लागू होगा तो लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। लेकिन भाजपा ने पार्टी मे ंहमेशा से योग्य और सक्षम महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।
सोशल आंट्रप्रेन्योर डॉ स्वप्ना वर्मा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किए गए देश के 10 युवा पाथ ब्रेकर्स में शुमार रही हैं। वर्ष 2025 में विवेकानंद जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 युवा पाथ ब्रेकर्स से संवाद किया था और उनके समाज हितैषी कार्यों के साथ नवाचार को जाना था। उन चयनित दस युवाओं में डॉ वर्मा भी शामिल थीं।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रहीं डाॅ वर्मा हमेशा समाज में गरीबों, वंचितों और दलितों के उत्थान के कार्य कर रही हैं। सतना जिले को बीमारी मुक्त करने के लिए उन्होंने मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान के माध्यम से व्यापक अभियान चलाया है, जिसके तहत मास हेल्थ स्क्रीनिंग की जाती है ताकि लोगों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी का पहले ही पता चल जाए। इस अभियान से 40 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर निशुल्क दवाई दी जाती है और शुगर व रक्तचाप सहित सहित कुछ जांच भी होती है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में सनातन का भाव जगाने के लिए उन्होंने संस्कार पाठशाला की भी शुरुआत की है। उनका मकसद गरीब और निर्धन बच्चों को बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना रहा है।


प्रदेश महामंत्री के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का विशेष रूप से आभार जताया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मोर्चा के 38 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है जिनमें सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश मंत्री शामिल हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »