LIVE

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) आज से लागू

भारत गणराज्य की सरकार और इज़राइल की सरकार के बीच 8 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) आज अर्थात् 04 जुलाई 2026 से लागू हो गया है।

बीआईए द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एक सुरक्षित और पूर्वानुमानित निवेश वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

बीआईए निवेश और निवेशकों के निवेशों की सुरक्षा में मजबूत है, साथ ही साथ वैध सार्वजनिक नीति के उद्देश्यों के अनुरूप संप्रभु नीतिगत स्थान बनाए रखने के लिए पर्याप्त लचीला भी है। यह अंतरराष्ट्रीय निवेश कानून के आधुनिक सिद्धांतों और विकसित होते न्यायशास्त्र को दर्शाता है।

बीआईए से सीमा पार निवेश में वृद्धि होने और भारत और इज़राइल के बीच आर्थिक साझेदारी के और गहरा होने की उम्मीद है।

भारत-इजराइल बीआईए 2026 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है:

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »