LIVE

प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं प्रभावित होने से संबंधित एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक लेख साझा किया जिसमें आपातकाल के दौरान लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं कैसे प्रभावित हुईं इसका उल्लेख है।

श्री मोदी ने कहा कि लेख इस बात पर जोर देता है कि सेवा पर्व और आजादी का अमृत महोत्सव जैसी सरकार की पहल ऐतिहासिक जागरूकता बढ़ाकर, सांस्कृतिक स्मृति संरक्षित कर और राष्ट्रीय अस्मिता की भावना गहरी कर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती हैं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया:

देश द्वारा #SamvidhanHatyaDiwas मनाने के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री श्री @gssjodhpur ने आपातकाल और इससे लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं किस तरह प्रभावित हुई  इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री शेखावत के लेख में सरकार की सेवा पर्व और आजादी का अमृत महोत्सव जैसी पहल का उल्लेख है जो ऐतिहासिक जागरूकता को बढ़ावा देकर, सांस्कृतिक स्मृति संरक्षित कर और राष्ट्रीय जुड़ाव की भावना गहरी कर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »