LIVE

लोकसभा अध्यक्ष गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 18 नवंबर 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे।

यह भव्य महायज्ञ 11 नवंबर 2026 को शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2026 को संपन्न होगा। इसका आयोजन कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य मार्गदर्शन और सान्निध्य में किया जा रहा है।

वैश्विक शांति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण को बढ़ावा देने के पवित्र उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसमें देशभर से 144 वैदिक विद्वान और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »