LIVE

प्रधानमंत्री ने सदा नेक और सकारात्मक कार्य करने के महत्त्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि कोई भी मनुष्य एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। इसलिए, मनुष्य को अपना जीवन सदैव नेक और सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।

कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः॥”

इस सृष्टि में कोई भी मनुष्य एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के अंतर्निहित गुणों और अपनी प्रवृत्ति से प्रेरित होकर निरंतर कर्म करने के लिए बाध्य होता है; इसलिए, हमें अपना जीवन सदैव नेक और सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »