LIVE

प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताते हुए प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि इसके घने जंगल, मनोरम झरने और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं, जबकि इसकी परंपराएं भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की कहानियों से निरंतर प्रेरणा लेती हैं। उन्होंने राज्य में खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विश्वास जताया कि झारखंड अपने मेहनती और प्रतिभाशाली नागरिकों के संकल्प और क्षमता के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया:

“झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं।

भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।

खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं।

मुझे विश्वास है कि यहां के मेरे मेहनती और प्रतिभाशाली परिवारजनों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »