LIVE

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त (कॉरपैट) भी आयोजित की जाएगी।

इस अभ्यास के तहत बंदरगाह और समुद्री चरणों के दौरान विभिन्न पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें एक-दूसरे के नौसैनिक पोतों का दौरा, परिचालन सम्बंधी विचार-विमर्श और खेल गतिविधियां शामिल होंगी। इन गतिविधियों से दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों को अपने अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने, आपसी परिचालन समन्वय एवं अंतर-संचालनीयता बढ़ाने तथा एक-दूसरे के प्रति बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

आईएनएस सूरत का यह दौरा भारत और ओमान के बीच मजबूत एवं दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है। इसकी नींव दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण सम्बंधों पर आधारित है। यह यात्रा भारत सरकार के ‘महासागर’ यानि क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसके साथ ही, इस दौरे से 24 नवंबर, 2025 को आयोजित संयुक्त सैन्य सहयोग समिति (जेएमसीसी) की 13वीं बैठक के दौरान बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »