LIVE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर कर्नाटक के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की गौरवशाली विरासत और सदियों पुरानी परंपराओं ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है।

श्री मोदी ने कहा, “कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और बेहतरीन कौशल के दम पर, विशेष रूप से भविष्य के क्षेत्रों में, अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्न्त विनिर्माण और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी कुशलता सिद्ध की है।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

कन्नड़ राज्योत्सव के इस प्रसन्नता के अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक बधाई!

कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है। इसकी गौरवशाली विरासत और सदियों पुरानी परंपराओं ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है।

कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और बेहतरीन कौशल के दम पर, विशेष रूप से भविष्य के क्षेत्रों में, अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत विनिर्माण और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी कुशलता सिद्ध की है। वे दुनिया की प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजने में सबसे आगे हैं।

यह विशेष अवसर लोगों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಶುಭ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಕರ್ನಾಟಕದ ಜನತೆಗೆ ಹೃತ್ಪೂರ್ವಕ ಶುಭಾಶಯಗಳು!

ಕರ್ನಾಟಕವು ಶ್ರೀಮಂತ ಪರಂಪರೆ, ಗಮನಾರ್ಹ ಸಾಧನೆಗಳು ಮತ್ತು ಅಪಾರ ಸಾಧ್ಯತೆಗಳ ನಾಡಾಗಿದೆ. ಇದರ ವೈಭವೋಪೇತ ಪಾರಂಪರಿಕ ಶ್ರೇಷ್ಠತೆ ಹಾಗೂ ಸಾರ್ವಕಾಲಿಕ ಆಚಾರ, ವಿಚಾರಗಳು ನಮ್ಮ ದೇಶದ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಭವ್ಯತೆಯನ್ನು ಮತ್ತಷ್ಟು ಶ್ರೀಮಂತಗೊಳಿಸಿವೆ.

ಕರ್ನಾಟಕದ ಜನರು ತಮ್ಮ ಕಠಿಣ ಪರಿಶ್ರಮ, ಉದ್ಯಮಶೀಲತೆ ಮತ್ತು ವಿಶೇಷವಾಗಿ ಭವಿಷ್ಯದ ವಲಯಗಳಲ್ಲಿನ ಅದ್ಭುತ ಕೌಶಲ್ಯಗಳ ಮೂಲಕ ತಮ್ಮದೇ ಆದ ವಿಶಿಷ್ಟ ಛಾಪು ಮೂಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಮಾಹಿತಿ ತಂತ್ರಜ್ಞಾನ, ಜೈವಿಕ ತಂತ್ರಜ್ಞಾನ ಮತ್ತು ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶ ಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಹಿಡಿದು ಕೃತಕ ಬುದ್ಧಿಮತ್ತೆ, ಸುಧಾರಿತ ಉತ್ಪಾದನೆ ಹಾಗೂ ಸ್ಟಾರ್ಟ್‌ಅಪ್‌ಗಳವರೆಗೆ, ಕರ್ನಾಟಕದ ಜನರು ತಮ್ಮ ಚಾಣಾಕ್ಷತೆ ಹಾಗೂ ನೈಪುಣ್ಯತೆಯನ್ನು ಪದೇ ಪದೇ ಪ್ರದರ್ಶಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಅವರು ಜಾಗತಿಕ ಮಟ್ಟದ ಜಟಿಲ ಸವಾಲುಗಳಿಗೆ ಪರಿಹಾರಗಳನ್ನು ಒದಗಿಸುವಲ್ಲಿ ಮುಂಚೂಣಿಯಲ್ಲಿದ್ದಾರೆ.

ಈ ವಿಶೇಷ ಸಂದರ್ಭವು ಜನರ ಜೀವನದಲ್ಲಿ ಸಂತಸ ಮತ್ತು ಸಮೃದ್ಧಿಯನ್ನು ತರಲಿ ಎಂದು ಹಾರೈಸುತ್ತೇನೆ.

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »