LIVE

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश,  राजीव शुक्ला और संजय कुमार झा, लोकसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »