LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर जेहान दोराब मदान को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जेहान दोराब मदान को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की एकल क्लास 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

भारत की पैरा टेबल टेनिस टीम लगातार देश का मान बढ़ा रही है, यह देखते हुए श्री मोदी ने कहा कि जेहान की यह सफलता उनके जुनून और कौशल को दर्शाती है। उन्होंने कामना की कि वे भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर  पोस्ट साझा की:

“भारत की पैरा टेबल टेनिस टीम लगातार हमें गौरवान्वित कर रही है।

जेहान दोराब मदान ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की एकल क्लास 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उनकी यह सफलता उनके जुनून और कौशल का प्रमाण है।

वे भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »